फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आमने-सामने टकराई कारें, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की दोपहर दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिले की सीमा पर स्थित कुमारगंज सीएचसी में एंबुलेंस से पहुंचाया गया, जहां दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों को उनके परिवारीजनों ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के मटियारीकलां गांव के पास शनिवार की दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक कार में सवार गंगा प्रसाद उपाध्याय (31), उनकी पत्नी बेबी (27) निवासी खेमाजितपुर थाना मोतिगरपुर, रिश्तेदार रिचा (26) पत्नी हरि भूषण, शिवराम (70) निवासी माधवपुर तीर थाना धनपतगंज जिला सुल्तानपुर और दूसरी कार में सवार प्रतापचंद्र अग्रवाल (63), विजय अग्रवाल (28), अजय (28), अनीता अग्रवाल (24) पत्नी विजय अग्रवाल निवासी यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से अयोध्या जिले के कुमारगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां रिचा और गंगा प्रसाद की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों घायलों को उनके परिवारीजन अयोध्या जिला अस्पताल न ले जाकर जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचे, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें