फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रक भिड़ंत में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के भदैंया गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार युवक समेत चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

भदैंया निवासी अंकुर पांडेय (30) बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर लेकर अपना खेत जोतने जा रहे थे। ट्रैक्टर पर उनके साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे खाद्य गोदाम के सामने वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार अंकुर समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने राहगीरों की मदद से दुर्घटना में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लंभुआ के प्रभारी निरीक्षक नर्वदेश्वर तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें