सुल्तानपुर। रात्रि गश्त के दौरान सड़क पर अचानक आ गए मवेशियों को बचाने के प्रयास में पुलिस की जीप बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में जीप पर सवार दरोगा समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा कादीपुर कस्बे से निकले सुल्तानपर मार्ग पर हुआ। सोमवर की रात कस्बा प्रभारी राकेश कुमार पांडेय, सिपाही मिथिलेश यादव के साथपुलिस जीप से रात्रि गश्त पर निकले थे। सुल्तानपर मार्ग पर अचानक सड़क पर छुट्टा मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के प्रयास में जीप अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। दुर्घटना में दरोगा राकेश पांडेय और सिपाही मिथिलेश घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।