फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घंटे विलंब से गई सद्भावना एक्सप्रेस

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस सोमवार को 11 घंटे विलंब से रवाना की गई। सुल्तानपुर, मुसाफिरखाना व निहालगढ़ के 50 से अधिक यात्रियों ने आरक्षित व सामान्य श्रेणी के टिकट लौटा दिए।
विज्ञापन

सद्भावना एक्सप्रेस का स्थानीय स्टेशन से सप्ताह में दो दिन संचालन किया जाता है। रविवार सुबह यात्री गाड़ी करीब 15 घंटे विलंब से स्थानीय स्टेशन पहुंची। आधे घंटे ठहराव के बाद ट्रेन को वाशिंग लाइन भेजा गया जहां पहले से कई गाड़ियां फिटनेस के लिए कतार में लगी थीं। वाशिंग लाइन में ट्रेनों की संख्या बढ़ने से रविवार शाम 3:30 बजे दिल्ली जाने वाली गाड़ी को सोमवार सुबह करीब 2:30 बजे रवाना किया गया। 11 घंटे की लेटलतीफी से मुसाफिरखाना, निहालगढ़ व सुल्तानपुर स्टेशन पर प्रतीक्षारत 50 से अधिक यात्रियों ने सामान्य व आरक्षित श्रेणी के टिकट लौटा दिए। रेल प्रशासन को 10 हजार रुपये की क्षति होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें