सुल्तानपुर (ब्यूरो)। वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा कर भवन बनाने के लिए दाखिल मानचित्र के आवेदन में नियंत्रक प्राधिकारी/डीएम ने स्वामित्व का अभाव पाया है। स्वामित्व की पुष्टि नहीं होने पर डीएम ने आवेदन को निरस्त कर दिया। चौक के बाटा गली स्थित वक्फ संपत्ति पर भवन निर्माण के लिए अवैध कब्जेदारों की ओर से दाखिल किए गए मानचित्र के आवेदन पर नियंत्रक प्राधिकारी/डीएम ने एसडीएम कार्यालय से पत्रावली तलब कर ली। मानचित्र पर मुतवल्ली मोहम्मद अली बेग ने आपत्ति दाखिल की थी। भूमि पर मालिकाना हक एवं पट्टा आदि नहीं पाए जाने पर डीएम अदिति सिंह ने मानचित्र का आवेदन निरस्त कर दिया।