फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर को धमकाने वाला बंदी

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। सप्ताह भर पूर्व केनरा बैंक के मैनेजर को मोबाइल फोन से धमकी देने के मामले में पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी को ट्रेस कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग के अंदेशे में उसका चालान भेजा है। मामला कूरेभार थानाक्षेत्र के धनपतगंज बाजार में स्थित केनरा बैंक से जुड़ा है।
विज्ञापन

केनरा बैंक की धनपतगंज शाखा में कपिलदेव बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बीते 21 सितंबर को मोबाइल फोन से बैंक मैनेजर को धमकी दी गई थी। मैनेजर ने इसकी शिकायत कूरेभार थाने में की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू किया था। पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लेते हुए मैनेजर को धमकी देने के मामले में कूरेभार थाने के धनपतगंज बाजार निवासी दिनेश उर्फ सुजीत अग्रहरि को आरोपित किया। थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि आरोपी दिनेश उर्फ सुजीत पर चालान शांति भंग के अंदेशे में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें