फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव

Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर/हनुमानगंज। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर स्थित जगदीशपुर के जलालपुर और सुल्तानपुर के अभियाकलां गांव के निकट शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों का क्षत-विक्षत शव पाया गया। एक युवक का सिर और दोनों हाथ गायब थे। पुलिस की मानें तो युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन

पहली घटना अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के निकट की है। शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन पर एक युवक का सिर विहीन शव पाया गया। युवक के दोनों हाथ भी कटे थे। एसओ भरतराज सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस की मानें तो मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष है। प्रतीत होता है कि युवक को रेलवे ट्रैक पर बांधा गया होगा। एसओ ने बताया कि संभवत: युवक की कहीं और हत्या के बाद शव लाकर रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। दूसरी घटना सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाकलां गांव के पास हुई। अभियाकलां गांव के पास शुक्रवार की दोपहर रेलवे लाइन पर एक 32 वर्षीय युवक की हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो मृतक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी ट्रेन आ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें