फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें खारिज

Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मतदान के दिन बूथ कैप्चरिंग, मतदाताआें को रोकने संबंधी आई शिकायतों को शुक्रवार को खारिज कर दिया गया। अधिकारियों ने परीक्षण के दौरान शिकायतों को बेदम करार दिया। शिकायतों के निस्तारण के बाद अधिकारियों ने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

सात मई को मतदान के दिन जिले के कई बूथों से कैप्चरिंग, मतदाताओं को रोकने एवं दबाव में मतदान कराने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से राजनीतिक दलों के एजेंटों द्वारा की गई शिकायतों के निराकरण के लिए शुक्रवार को मंडी परिषद में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रेक्षक भी मौजूद रहे। कादीपुर एवं लंभुआ विधानसभा क्षेत्र की शिकायतें प्रेक्षक हाशिमुद्दीन की मौजूदगी में निपटाई गई। सुल्तानपुर, इसौली एवं सदर की शिकायतें प्रेक्षक मनोज कुमार की मौजूदगी में निपटाई गई। अधिकारियों की मानें तो परीक्षण के दौरान बूथ एजेंटों की शिकायतें बेदम पाई गईं। इसके बाद सभी शिकायतों को खारिज कर दिया गया। जिलाधिकारी के. धनलक्ष्मी ने अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें