फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर की पिटाई कर लूटे 15 हजार

Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दवा कंपनी के एमआर की तमंचे के बट से पिटाई कर 15 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को ग्रामीणों ने पीएचसी पर भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भपटा गांव का राजेश चौरसिया पुत्र हौसिला प्रसाद चौरसिया एक दवा कंपनी में एमआर के पद पर तैनात है। बुधवार सुबह वह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाजार में कुछ दुकानों पर दवाओं का ऑर्डर लेने गया था। दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे वह बाइक से कूरेभार बाजार की तरफ जा रहा था। रास्ते में बरौला गांव के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने राजेश को ओवरटेक करके रोक लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। अचानक हुई इस घटना से राजेश भयभीत हो गया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर कई प्रहार किए जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद बदमाशों ने राजेश के पास मौजूद 15 हजार रुपये, मोबाइल और उसका बैग लूट लिया। बैग में दवाओं के सेंपल व कागजात आदि थे। राजेश की चीख-पुकार पर दौड़े ग्रामीणों को देख बदमाश फायर करते हुए भाग गए। ग्रामीण घायल राजेश को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल राजेश से पूछताछ की। थनाध्यक्ष भोलानाथ सरोज ने बताया कि राजेश की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। कहा पुलिस शीघ्र ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें