फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

753 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीजीटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा के पहले दिन 753 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में पांच व दूसरी पाली में सात केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को पहली पाली में पांच केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें नामांकित 2208 परीक्षार्थियों में से 1844 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 364 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सात केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ।
इसमें नामांकित 2825 अभ्यर्थियों में से 2436 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 389 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर 5033 अभ्यर्थी नामांकित थे। इसमें 4280 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। वहीं 753 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद उत्तर पत्रकों को कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखवाया गया। परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें