फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मौसम के बदले मिजाज से शनिवार की सुबह और शाम के समय झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। पखवारे भर बाद तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में करीब पखवारे भर से बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई थी। कई इलाकों में किसानों की धान की फसल सूखने लगी थी। शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया और भोर से ही बारिश शुरू हो गई। करीब 10 बजे तक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर के समय मौसम साफ होने से धूप निकल आई। शाम के समय मौसम का मिजाज फिर बदला और आसमान में काली घटा छाने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। घंटे भर तक तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भी आसमान में बादल रहने व बारिश की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आर्र्दता 93-83 फीसदी रही। दक्षिणी-पछुवा हवा की गति 2.2 किमी/घंटे रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें