फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमान्य विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित सात विद्यालयों में लगाया ताला
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले के प्रतापपुर कमैचा एवं दूबेपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे सात विद्यालयों में छापा मारकर बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने उन्हें बंद करा दिया है।

बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह के निर्देश पर पांच खंड शिक्षाधिकारियों की टीम ने सोमवार को प्रतापपुर कमैचा के चमेला देवी विद्यालय कोथराकलां, कृष्णन क्लासेज ईशीपुर, अनुज शिक्षण संस्थान मदारडीह व दिव्य दिक्षा शिक्षण संस्थान धौरहरा का निरीक्षण किया। छानबीन में पता चला कि चारों विद्यालय अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूबेपुर में केबीएस पब्लिक स्कूल, परिवर्तन मिशन दिखौली व जेपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल पूरे अड़ारू का भी टीम ने जायजा लिया। यह विद्यालयों भी बिना मान्यता के संचालित पाए गए। इन विद्यालयों को टीम ने बंद करा दिया है। कार्रवाई के दौरान दूबेपुर के खंड शिक्षाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, मोतिगरपुर के सुशील त्रिपाठी, लंभुआ के अश्विनी सिंह, अखंडनगर के गुलाब चंद्र, प्रतापपुर कमैचा के सतीश सिंह, व्यायाम शिक्षक बृजेश सिंह व रमेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें