फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में बुजुर्ग समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में बुजुर्ग समेत तीन घायल
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती, दो की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
थाना क्षेत्र गोसाईगंज के टाटिया नगर के पास बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार सनी (19) पुत्र विजय बहादुर निवासी काछा भिटौरा थाना मोतिगरपुर और भीम (25) निवासी सैफुल्लागंज थाना गोसाईगंज को ट्रक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में सनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि भीम को मामूली चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर के पास हुई। साइकिल सवार राम सेवक (60) निवासी नरबहनपुर थाना पीपरपुर जिला अमेठी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। राम सेवक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
सीढ़ी से गिरा अधेड़, जख्मी
सुल्तानपुर। कूरेभार थाना क्षेत्र के शिव नगर निवासी हरिलाल (50) बृहस्पतिवार की सुबह बिजली के पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। अचानक पोल से लगी सीढ़ी फिसल गई। इससे हरिलाल सीढ़ी के साथ ही नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें