फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार लोगों ने एक साथ सीखा योगासन

Sun, 21 Jun 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिले में योग की धूम रही। जगह-जगह हुए आयोजन में शामिल होकर करीब 25 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। धर्म, संप्रदाय, वेशभूषा का बंधन तोड़कर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए आयोजनों में सब एक साथ मिलकर योग किया। शहर के खुर्शीद क्लब मैदन व पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सर्वाधिक भीड़ रही। दोनों स्थानों पर करीब पांच-पांच हजार लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

योग गुरु रामदेव की संस्था भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि याग समिति की ओर से शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो हजार से अधिक साधकों ने एक साथ योग किया। उद्घाटन जिला जज आरके उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि राम दुलार पाठक रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष रविशंकर एडवोकेट, बीएसए रमेश यादव, क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलन में भाग लिया। मंच से मंडल प्रभारी अरुण यागी के दिशा-निर्देशन में हरिद्वार से नामित योग विशेषज्ञ अवधेश योगी, धीरेंद्र योगी व नलिनी श्रीवास्तव ने योग का प्रदर्शन किया। सुबह पांच से सात बजे तक यौगिक जॉगिंग, आसन, प्राणायाम का प्रदर्शन हुआ। सात बजे से केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित योग कराया गया। इस मौके पर एबीआरसी रणवीर सिंह, हेडमास्टर जलालुद्दीन, सतीश श्रीवास्तव, कोकिला तिवारी मौजूद रहे। आर्ट आफ लिविंग एवं गायत्री परिसर के संयुक्त तत्वावधान में खुर्शीद क्लब मैदान में जिला जज आरके उपाध्याय के मुख्य अतिथि में ध्यान याग प्राणायाम शिविर का आयोजन किया। प्रशिक्षिका पल्लवी वर्मा, राकेश प्रताप सिंह, लालजी वर्मा, डॉ. कुलदीप पांडेय, रीता सिंह, शौम्या, राजा भैय्या के साथ करीब तीन हजार लोगों ने योग और ध्यान किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हवा व पानी की तरह योग भी हर शरीर के लिए आवश्यक है। इसके अलावा आर्ट ऑफ लिविंग व गायत्री परिवार की ओर से जिला कारागार में कैदियों के साथ-साथ जिले के 21 विद्यालयों में सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक योग एवं सफाई का कार्यक्रम हुआ। योग प्रशिक्षकों ने आए हुए नागरिकों को एक जुलाई को एक पौधे लगाकर योग को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। खुर्शीद क्लब में डॉ. सुभाष, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, डॉ. नफीस, जावेद, डॉ. वीके शुक्ला, डॉ. रंजना सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सुमन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष करुणाशंकर द्विवेदी, डॉ. आरए वर्मा, दिनकर सिंह मौजूद रहे। जनता इंटर कॉलेज बेला पश्चिम में सर्जन डॉ. एके सिंह ने कहा कि सुखी जीवन के लिए सभी को योग करना जरूरी है। गनपत सहाय पीजी कॉलेज में डॉ. सुधाकर सिंह ने योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार कराकर लोगों को पौधरोपण का संकल्प दिलाया। इस मौके पर ओम प्रकाश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य प्रभाकर पाठक, महेश यादव, नरेंद्र यादव मौजूद रहे। महर्षि विद्या मंदिर में डॉ. सुधाकर सिंह की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया। शहर के विनोबापुरी स्थित यीशु पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य बद्रीनाथ तिवारी के निर्देशन में योगाभ्यास हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर विवेकनगर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदनगर समेत कई स्कूल व कॉलेजों में योगाभ्यास का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें