फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 25 बीघा गेहूं की फसल राख

Thu, 25 Apr 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरापुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के कलिकापुर गांव स्थित गेहूं के खेत में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व अग्निशमन कर्मियों के अथक प्रयास से आग बुुझाई गई। घटना में हजारों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


कालिकापुर गांव के गेहूं के खेतों में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पूरब दिशा के खेताें की तरफ बढ़ने लगी। देखते ही देखते आग तवक्कलपुर नगरा व कैमासपुर गांव तक पहुंच गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। एक दमकल गाड़ी के कर्मियों ने कलिकापुर व दो गाड़ियाें के कर्मियों ने तवक्कलपुर नगरा पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से संदीप यादव, लालजी केवट, संतराम पाल, कुंदन समेत अन्य किसानों की करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से कई किसानों का भूसा भी जल गया है। घटना में हजारों का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने राजस्व कर्मियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें