सुल्तानपुर। यूपी के अस्पतालों के बारे में नौ जनवरी 2021 को अमेठी जिले के जगदीशपुर के रामलीला मैदान में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में चल रही है। न्यायालय रिक्त होने के कारण बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई। मामले में अगली सुनवाई के लिए चार मई की तिथि नियत की गई है।
उधर, कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र समेत 28 आरोपियों के खिलाफ विचाराधीन केस में अगली सुनवाई आठ मई को होगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सब्जी मंडी तिराहा कस्बा गौरीगंज में पुतला फूंकने के आरोप में कांग्रेसियों के खिलाफ 29 जुलाई 2022 को गौरीगंज थाने में केस दर्ज किया गया था।