फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बैंकों के 121 शाखा प्रबंधकों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। शासन की अति महत्वाकांक्षी फसल ऋण मोचन योजना में लापरवाही छह बैंकों के 121 शाखा प्रबंधकों को भारी पड़ी।
विज्ञापन


सोमवार को फीडिंग की समीक्षा के दौरान महज 86 प्रतिशत डाटा फीड होने की जानकारी सामने आने से नाराज डीएम ने सभी को नोटिस जारी कर मंगलवार तक शत-प्रतिशत डाटा फीड करने का आदेश दिया है।

डीएम ने डाटा फीड नहीं होने की स्थिति में संबंधित शाखा प्रबंधकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। डेडलाइन तक शत-प्रतिशत किसानों का डाटा फीड नहीं करना जिले के छह बैंकों के 121 शाखा प्रबंधकों को भारी पड़ गया।
विज्ञापन


सोमवार को फीडिंग की समीक्षा के दौरान पता चला कि अब तक पंजाब नेशनल बैंक 69 प्रतिशत, बैंक ऑफ इंडिया 70 प्रतिशत, कॉर्पोरेशन बैंक 74 प्रतिशत, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक 86 प्रतिशत, बैंक ऑफ बड़ौदा 94 प्रतिशत तथा स्टेट बैंक आफ इंडिया 96 प्रतिशत ऋण कृषकों का डाटा ही पोर्टल पर फीड कर सकी हैं।
विज्ञापन


डेडलाइन बीत जाने के बाद शासन की ओर से फीडिंग की तिथि 22 जुलाई से 25 जुलाई करने के साथ ही डीएम योगेश कुमार ने सोमवार को उपरोक्त छह बैंकों के 121 प्रबंधकों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।

डीएम ने मंगलवार तक शत-प्रतिशत किसानों का डाटा पोर्टल पर नहीं फीड होने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें