फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 212 को मिली नौकरी

Tue, 24 Jun 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में सोमवार को 212 युवाओं को नौकरी मिली तो उनके चेहरे खिल उठे। ड्राइव में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से संचालित एक वर्षीय आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जीआईटीआई सुल्तानपुर, लंभुआ, प्रतापगढ़, पट्टी, अंबेडकरनगर, आलापुर, टांडा, जायस व अमेठी के कुल 212 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें सभी नौकरी के लिए चयनित किए गए। इसमें टाटा मोटर्स अहमदाबाद, विस्ट्राॅन टाटा मोटर इलेक्ट्रानिक, टाटा इलेक्ट्रानिक्स, फाक्सन, पीएम इंडस्ट्रीज ने प्रतिभाग किया।

अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। जीआईटीआई सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार पाल ने बड़े पैमाने में चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं। बताया कि 15 से 20 हजार मासिक पैकेज पर युवाओं का चयन किया गया है। इस मौके पर कार्यानुदेशक राम किशोर, प्लेसमेंट प्रभारी सचिन कुमार नौटियाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें