फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 31 महिलाओं ने शुरू किया राशन की दुकानों का संचालन

Tue, 24 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं 31 महिलाओं ने राशन की दुकानों का संचालन शुरू कर दिया है। सरकारी सस्ते गल्ले (कोटे) की दुकानों के संचालन से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। इन्हें देखकर समूह की काफी महिलाएं कोटे की दुकानों के संचालन के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


करीब पांच साल पहले शासन के निर्देश पर जिला आपूर्ति कार्यालय से संचालित होने वाली कोटे की दुकानें समूह की महिलाओं को देने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। उस समय समूह की महिलाएं संचालन के लिए तैयार नहीं हो रही थीं। एनआरएलएम की ओर से प्रयास के बाद उनमें जागरूकता आई।

जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि धीरे-धीरे भदैया, कादीपुर, करौंदीकला व मोतिगरपुर समेत अन्य ब्लॉकों की 31 महिलाओं को राशन की दुकानों का कोटा दिलाया गया। कोटे की दुकानों का संचालन कर ये महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि कोटे की दुकानें खाली होने पर महिलाओं को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने पर उन्हें दुकानों का आवंटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें