सुल्तानपुर। उघरपुर चौराहे के पास शुक्रवार रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोरों ने ढाई लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघरपुर गांव निवासी संतोष कुमार की क्षेत्र के उघरपुर चौराहे पर मोबाइल फोन की शॉप है। शुक्रवार देर रात दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर 10 एंड्राइड फोन, 20 की-पैड फोन, लैपटॉप समेत करीब ढाई लाख रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए। शनिवार सुबह दुकान में सेंध लगने की जानकारी पर संतोष दुकान पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।