फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

176 पंचायत सचिवों के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायतराज विभाग ने शनिवार को जिले के 176 सेक्रेटरियों का बैंक खाते का डोंगल निष्क्रिय कर दिया। डोंगल निष्क्रिय करते हुए सेक्रेटरियों के पुुरानी ग्राम पंचायतों के बैंक खाते से धननिकासी पर रोक लगा दी गई है। शनिवार से लागू नई क्लस्टर व्यवस्था के मद्देनजर डीपीआरओ ने डोंगल को निष्क्रिय करते हुए धननिकासी पर रोक का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश व डीएम और सीडीओ के अनुमोदन के बाद पंचायतराज विभाग ने शुक्रवार को जिले की 979 ग्राम पंचायतों में 238 क्लस्टर बनाकर उसमें पंचायत सचिवों की तैनाती करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी।
क्लस्टर व्यवस्था लागू करने के साथ ही ग्राम पंचायतों की धनराशि का दुरुपयोग रोकने के लिए शनिवार को डीपीआरओ ने 176 पंचायत सचिवों के डोंगल को निष्क्रिय (डी एक्टिवेट) कर दिया। इस संबंध में एडीओ पंचायतों को आदेश जारी करते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने ब्लॉकों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने नौ अगस्त को पंचायत सचिवों का क्लस्टर में शामिल ग्राम पंचायतों का डोंगल फिर सक्रिय करने की बात कही है। डोंगल सक्रिय होने के बाद पंचायत सचिव नई ग्राम पंचायतों के बैंक खाते फिर सक्रिय करा सकेंगे। व्यवस्था से डोंगल व बैंक खाता चालू होने तक ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित रहने के आसार बन गए हैं।
सप्ताह भर प्रभावित रहेंगे पंचायतों के कार्य
जिले में शनिवार से प्रभावी नई क्लस्टर व्यवस्था से सप्ताह भर तक ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभावी रहने की संभावना बनी है। पंचायत सचिवों का डोंगल सक्रिय होने व प्रधान और सेक्रेटरियों का संयुक्त बैंक खाता संचालित होने में सप्ताह भर का समय लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल व्यवस्था से सचिवों के कार्य क्षेत्र में बड़ा फेरबदल हो गया है।
सोमवार को सक्रिय होगा डोंगल
क्लस्टर व्यवस्था में सिर्फ पंचायत सचिवों का डोंगल निष्क्रिय किया गया है। प्रधानों का डोंगल नहीं निष्क्रिय किया गया है। सोमवार को पंचायत सचिवों के नई ग्राम पंचायतों का डोंगल फिर सक्रिय कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रधान व पंचायत सचिव अपना संयुक्त बैंक खाता खुलवाएंगे। - आरके भारती, जिला पंचायतराज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें