रिटायर्ड सैनिक को बस ने रौंदा, मौत
सुल्तानपुर। इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े भूतपूर्व सैनिक को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल सैनिक को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रही बस को फैजाबाद जिले की पुलिस ने पकड़ लिया है।
कूरेभार क्षेत्र के जमोली गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक रामबली जायसवाल (75) रविवार दोपहर बाद सड़क किनारे खड़े थे। सुल्तानपुर से फैजाबाद की तरफ जा रही एक रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल रामबली को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर फैजाबाद जिले की बीकापुर कोतवाली की पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।