फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी तक फिर पहुंचे शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलीकांड में घायल व्यवसायी के करीब ट्रॉमा सेंटर पहुंचे बदमाश
विज्ञापन

सुल्तानपुर। केजीएमयू लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती व्यवसायी के पास तक शुक्रवार को दो बदमाश पहुंच गए। एक बदमाश ने दूसरे से व्यवसायी को वार्ड में ही ठोक देने (मारने) का निर्देश दिया। इस बीच परिवारीजन पहुंच गए तो बदमाश चले गए। घायल व्यवसायी ने छोटे भाई को एक पत्र के माध्यम से पूरी बात बताई और सतर्क रहने की हिदायत दी।

शहर में गोलाघाट निवासी व्यवसायी एवं भाजपा नेता आलोक आर्या पर 29 जुलाई की रात अवंतिका फूड मॉल होटल के अंदर ही बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में आलोक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया। आलोक केजीएमयू के तृतीय फ्लोर पर आईसीयू में भर्ती हैं। छोटे भाई आशीष के मुताबिक शुक्रवार देर शाम दो बदमाश आईसीयू पहुंचे। आलोक हल्की नींद में थे। उनके कान में आवाज पड़ी कि एक युवक दूसरे से कह रहा था कि यह बच कैसे गया, इसे यहीं ठोक दो। इस पर आलोक की आंख खुल गई। उसी बीच छोटा भाई आशीष पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलने की स्थिति में नहीं होने के चलते आलोक ने एक कागज पर लिखकर छोटे भाई को घटना की जानकारी दी। आलोक ने भाई से ध्यान रखने की बात कही। आशीष ने इसकी सूचना केजीएमयू के प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह व सीओ चौक को दी। पुलिस और ट्रॉमा सेंटर के अधिकारियों ने कक्ष का निरीक्षण किया। शुक्रवार रात से कक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार को आलोक के परिवारीजनों की सूचना के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने भी पुलिस कर्मियों को आलोक की सुरक्षा के लिए लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें