फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रत्येक एफपीओ से जोड़ी जाएंगी 1500 महिला किसान

Thu, 01 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कृषि क्षेत्र से जुड़ीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की खेती की लागत कम करके उनकी आय बढ़ाई जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने नौ एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूशर ऑर्गनाइजेशन) बनाए हैं। एनआरएलएम की ओर से सभी एफपीओ में कृषि कार्य करने वाली महिला किसान सदस्य बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक एफपीओ में कम से कम 1500 महिला किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इन महिलाओं की ओर से सदस्यता के तौर पर जमा की जाने वाली धनराशि से (ऑर्गनाइजेशन) कंपनी को बड़ा बनाया जाएगा। जिला मिशन प्रबंधक मोहम्मद जासेफ ने बताया कि महिला किसानों को सदस्य बनाकर उन्हें उचित मूल्य पर खाद, बीज, कीटनाशक व कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। सदस्य महिलाएं अन्य किसानों को सामान की बिक्री करा सकेंगी। उन्होंने कहा कि बिक्री कराने पर उन्हें कमीशन मिलेगा। उन्हें अनाज की बिक्री के लिए अच्छा बाजार एफपीओ के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
एनआरएलएम उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि खेती बढ़ने पर कंपनियां अनाज की मौके पर स्वयं खरीद करेंगी। अच्छा मूल्य मिलने से महिलाएं खेती में आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें