फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कारगिल विजय दिवस पर 15 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 26 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान करते रोटरी क्लब ट्रांस गोमती के सदस्य। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को रोटरी क्लब ट्रांसगोमती की ओर मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में क्लब के सदस्यों और समाजसेवियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और कारगिल विजय दिवस जैसे प्रेरणादायी अवसर पर रक्तदान करना शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर में 15 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें अजय अग्रहरि, जीपी सिंह, आलोक अग्रवाल, राजीव त्रिपाठी, कमल कुंदन, राहुल आनंद बरनवाल, शशिकांत, अजय जायसवाल, विवेक सिंह, सत्यम सिंह, अनुपम सिंह, ध्रुव अग्रवाल और सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें