फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक व स्टाफ नर्स पर सीएमओ की गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के नर्सिंग होम में करते थे
विज्ञापन

सहयोग, सीएमओ ने किया ट्रांसफर


क्रासर
चिकित्सक और स्टाफ नर्स पर गिरी गाज

सिंहुपर से बाजार शुकुल किया गया स्थानांतरण

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। तैनाती वाले सीएचसी क्षेत्र में संचालित पत्नी के नर्सिंग होम में सहयोग करना चिकित्सक व उसी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स को भारी पड़ा। शिकायत मिलने पर सीएमओ ने दोनों का स्थानांतरण सीएचसी बाजार शुकुल करते हुए तत्काल पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

तिलोई तहसील के सीएचसी सिंहपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. आजम खान की पत्नी इसी ब्लॉक क्षेत्र के इन्हौना में नर्सिंग होम चलाती हैं। स्थानीय लोगों ने सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव से शिकायत की थी कि डॉ. आजम खान सीएचसी आने वाले मरीजों को अपनी पत्नी के नर्सिंग होम में इलाज कराने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं, स्टाफ नर्स रेनू मरीजों को नर्सिंग होम तक पहुंचानेे का कार्य करती हैं। सीएमओ ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इससे नाराज सीएमओ ने मंगलवार को चिकित्सक व स्टाफ नर्स का स्थानांतरण मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र की सीएचसी बाजार शुकुल कर दिया। सीएमओ ने आदेश में दोनों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। आदेश का पालन नहीं होने पर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें