फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस-1

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में राज्यमंत्री
विज्ञापन

ने अफसरों को फटकारा
क्रासर

360 शिकायतों में 16 का निस्तारण
फोटो संख्या-55
अमर उजाला ब्यूरो
मुसाफिरखाना। तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे राज्यमंत्री सुरेश पासी ने शिकायतों की सुस्त रफ्तार पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अपने रवैये में सुधार लाने की बात कही। जिलाधिकारी ने 20 शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को गठन करने के आदेश दिए। तहसील दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश जारी किया गया। दिवस में आईं 360 शिकायतों में 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन जन शिकायतों की सुनवाई कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। एसपी पूनम ने भूमि विवादों के निस्तारण में पुलिस को राजस्व कर्मियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की नसीहत दी। इस मौके पर सीडीओ अपूर्वा दुबे, डीडीओ ओमप्रकाश पांडेय, एसडीएम अभय कुमार पांडेय, डीआईओएस डॉ. ओमप्रकाश मिश्र, बीएसए राजकुमार पंडित, रेंजर संजय अवस्थी, सीओ सिद्धार्थ तोमर समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
गुरुद्वारे में सबद कीर्तन
मुसाफिरखाना। स्थानीय गुरुद्वारे में मंगलवार को अकाल तख्त के शहीदों की याद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सत्संग की ओर सबद कीर्तन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के गुरभेज सिंह, दर्शन सिंह, बलबीर सिंह, सिमरनजीत सिंह, रनदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े मंगल पर प्रसाद वितरण का आयोजन
सुल्तानपुर। विकास भवन परिसर में ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी बृजकिशोर पाठक, बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, मनरेगा उपायुक्त बीवी सिंह, अटेवा संयोजक अशोक सिंह गौरा, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, महामंत्री दिनेश समेत बड़ी संख्या में कर्मियों ने प्रसाद वितरण कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें