फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हॉकी में 10 खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में दिखाएंगे दम

Tue, 29 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
स्टेडियम में हॉकी का ट्रायल देते ​खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता इटावा में 12 से 17 अक्तूबर के बीच आयोजित होगी। मंगलवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय सब जूनियर हॉकी का ट्रायल आयोजित किया गया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में वीरू, वंश कुमार, साहिल, कामरान, प्रिंस चौरसिया, सुजीत कुमार, सर्वेश, विशाल गुप्ता, शाहिद अली और धर्मजीत निषाद शामिल हैं। शिवांश को प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है। ये सभी खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मंडल ट्रायल क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में 30 सितंबर को आयोजित होगा। ट्रायल में क्रीड़ा अधिकारी और हॉकी के यूपी टीम कोच राजेश कुमार सोनकर, सचिव तारिक वसीम और मो. इरशाद उपस्थित रहे। स्टेडियम कोच प्रदीप यादव, प्रवीण मिश्रा और आशा ने ट्रायल में भूमिका निभाई। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि मंडलीय ट्रायल में खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और दो पासपोर्ट आकार की फोटो ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें