फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट वीजा नियमों के उल्लंघन में 10 विदेशी नागरिकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करीब पखवारे भर पहले सूडान से जिले में पहुंचे 10 उलमाओं के खिलाफ टूरिस्ट वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके साथ ही लॉकडाउन के उल्लंघन भी एक मुकदमा इन पर दर्ज हुआ है। दूसरे मुकदमे में पांच स्थानीय लोग भी आरोपी हैं।
विज्ञापन

19 मार्च को सूडान के 10 उलमा जिले में पहुंचे थे। वे सभी शहर की एक मस्जिद में ठहरे थे। इसकी सूचना खुफिया विभाग को मिलने पर प्रशासन हरकत में आ गया था। जिला प्रशासन ने जब पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि देश में पहुंचे सभी 10 सूडानी नागरिकों ने टूरिस्ट वीजा नियमों का उल्लंघन किया है।
इस पर जिला प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने कोतवाली नगर में 10 विदेशी नागरिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ ही लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने एक अन्य प्राथमिकी भी दर्ज की है जिसमें इन 10 विदेशी नागरिकों के साथ ही पांच स्थानीय लोग भी शामिल हैं। डीएम सी इंदुमती ने बताया कि सभी विदेशी नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी को जामिया इस्लामिया मस्जिद में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें