फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रखे गए विदेश से लौटे तीन लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विदेश से विभिन्न तिथियों में लौटे तीन लोगों को अभी जिला अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। अस्पताल में रखे गए आठ में से पांच को डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रशासन को अभी तक 278 लोगों के स्वदेश लौटने की जानकारी मिल सकी है।
विज्ञापन

विभिन्न देशों में रहने वाले जिले के 278 नागरिक अभी तक स्वदेश लौट चुके हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन इनकी लगातार निगरानी करवा रहा है। विदेश से लौटने वाले अधिकांश को उनके घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। लगातार उनकी देखरेख की जा रही है। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों पर स्वास्थ्य विभाग निगाह रख रहा है।
जिला प्रशासन के मुताबिक विभिन्न देशों से लौटे आठ लोगों को पूर्व में जिला अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया था। जिलाधिकारी सी इंदुमती ने बताया कि इसमें पांच का स्वास्थ्य ठीक रहने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। तीन को अभी जिला अस्पताल में रखा गया है। जिला अस्पताल में रखे गए लोगों का भी स्वास्थ्य ठीक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें