फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की छात्रा से गुड़गांव में गैंगरेप

Sun, 31 Mar 2013 05:50 PM IST
बागपत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की एक छात्रा दरिंदगी की शिकार बन गई।
विज्ञापन


उसे 22 मार्च को अपहरण करके गुड़गांव ले जाया गया। वहां उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया।

पुलिस ने उसे मुक्त कराकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। इस मामले में फिलहाल दो युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है, इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा कोर्ट में पेश हो गया।

छात्रा का अपहरण बागपत नगर से 22 मार्च को उस समय हुआ था, जब वह यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा देने आई थी।

इस मामले में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें से एक पॉलिटेक्निक का छात्र है। छात्रा के परिजनों को आशंका थी कि वह उनकी बेटी को बेच देगा।
विज्ञापन

 
पुलिस ने मिली एक सूचना पर शनिवार को छात्रा को मुक्त कराया। उसके अपहरण के आरोप में अमित को गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपी ने इससे पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

छात्रा के पिता ने मीडिया को बताया कि दोनों युवक उसकी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर गुड़गांव लेकर गए थे। वहां एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी आशाराम का कहना है कि एक आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छात्रा का मेडिकल करने के बाद न्यायालय में बयान कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और मजिस्ट्रेटी बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

युवती ने खुद दिल्ली बुलाया था
पकड़े गए आरोपी अमित का कहना है कि वह बड़ौत के एक इंस्टीट्यूट से पॉलीटेक्निक डिप्लोमा कर रहा है। वह छात्रा को अपहरण करके नहीं ले गया था, बल्कि छात्रा ने ही उसे फोन करके दिल्ली बुलाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें