फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस के पैसे से पिछले साल चुनाव जीती सपा'

Wed, 26 Jun 2013 12:24 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराने के लिए कांग्रेस के ही कुछ लोगों ने सपा को पैसा दिए। यह साजिश गोंडा से लेकर रायबरेली तक की सीटों पर रची गई लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को बेनी प्रसाद वर्मा अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी की जो रणनीति बनती थी, बाद में उसे सपा के एक नेता को बता दिया जाता था।

न्होंने कहा कि कांग्रेस के पैसे से सपा को मदद करने वाले लोग आज हजारों करोड़ की हैसियत रखते हैं। अब ऐसे लोगों को सिक्योरिटी और मकान से उपकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस्पात मंत्री ने कहा कि चुनाव में टिकट तक बेचे गए। गोंडा में सोनिया के सामने और बाराबंकी में भी उनका विरोध कराया गया। हैदरगढ़ और बाराबंकी में आपस के दो समधी अलग-अलग चुनाव में उतारे गए। कांग्रेस का पैसा उन्हें भी मिला।

रायबरेली के सपा उम्मीदवार को जिताने के लिए कांग्रेस से पैसा दिया गया। बेनी ने कहा कि उनके बेटे राकेश को हराने के लिए पांच करोड़ खर्च किए गए। ऐसा कांग्रेस के कुछ लोग करते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 20 साल से बिक रही है। यदि ऐसा न होता तो राष्ट्रीय दल से ज्यादा निर्दलीय न जीतते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें