फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बसपा विधायक के घर में नरकंकाल, सनसनी

Wed, 26 Jun 2013 12:16 AM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व बसपा विधायक मधुसूदन शर्मा के शमसाबाद रोड स्थित फार्म हाउस में मंगलवार सुबह सीवर टैंक में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। पुलिस का मानना है कि हत्या करके शव को सीवर टैंक में फेंका गया है। शव की शिनाख्त के लिए लखनऊ की फोरेंसिक लैब में डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

सहालग का सीजन खत्म होने के कारण फार्म हाउस का सुपरवाइजर राजेंद्र त्यागी पांच दिन की छुट्टी पर चला गया था। चौकीदार भी छुट्टी पर है।

इस दौरान माली का काम करने वाली एक वृद्धा ही रह रही थी। मंगलवार सुबह राजेंद्र छुट्टी से लौटकर फार्म हाउस पर आया। वह लॉन में पहुंचा तो तेज दुर्गंध महसूस हुई। आसपास के लोगों ने भी उससे फार्म हाउस से दुर्गंध आने की शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर उसने पिछले हिस्से में बने सीवर टैंक के पत्थर का ढक्कन उठवाकर देखा तो उसमें नर कंकाल तैरता दिखाई दिया। सूचना पर सीओ सदर रामसुरेश यादव, इंस्पेक्टर सदर मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद नर कंकाल को निकाला गया। फार्म हाउस के मालिक मधुसूदन शर्मा के भाई शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि गत 14 मई को अंतिम शादी समारोह हुआ था।

इसके बाद 13 जून को बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया गया था। सीओ सदर ने बताया कि लाश तकरीबन 12 से 15 दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। घटना की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें