फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सोनिया की आपत्तिजनक तस्वीर

Sun, 31 Mar 2013 12:09 AM IST
अंबेडकरनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के फेसबुक पर आपत्तिजनक तस्वीर लगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने एसपी से मिलकर कड़ी नाराजगी जताई है।

मामले में गुपचुप ढंग से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हालांकि पुलिस प्रशासन इससे इंकार कर रहा है।

एसपी ने कहा कि प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है। मामले की जानकारी है। जरूरी कार्रवाई कराई जा रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद पाण्डेय के मुताबिक उन्हें फेसबुक पर टांडा की हिंदू नामक एक साइट पर शुक्रवार देर सायं सोनिया गांधी की आपत्तिजनक तस्वीर होने की जानकारी मिली।

उन्होंने फेसबुक पर इसे देखा, तो सच पाया। इसके बाद उन्होंने अमित जायसवाल, अमित वर्मा, कृष्णकुमार व सऊद अंसारी के साथ एसपी डीपी श्रीवास्तव से मुलाकात कर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर सौंपी।
विज्ञापन


अरविंद के मुताबिक एसपी ने इस पर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शनिवार प्रात: कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसपी से वार्ता की और कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक उन्होंने पूरे घटनाक्रम से वरिष्ठ प्रांतीय नेताओं को भी अवगत करा दिया है।

इस बीच मामले के तूल पकड़ने से पहले ही अकबरपुर थाने में गुपचुप ढंग से इसकी प्राथमिकी दर्ज हो जाने की खबर है।

हालांकि हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण कोई भी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। अकबरपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने तो ऐसे किसी घटनाक्रम की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।

एसपी डीपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्राथमिकी नहीं दर्ज है। प्रकरण संज्ञान में है। आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें