फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के विवाद में युवक को चाकू मारा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहरौलिया में 26 जनवरी की शाम शराब पीने के बाद उपजे विवाद में एक युवक ने चाकू से हमला कर दूसरे युवक को गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय सोमवार की सुबह रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम कोहरौलिया निवासी मनीष, अजय व रमेश विद्युत टावर के समीप नशे का सेवन कर मौज-मस्ती कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रमेश बाहर रहकर काम करता था। इधर, कुछ दिनों से गांव पर आया हुआ था। रमेश व अजय के भाई बीते पहली जनवरी को आपस में मारपीट की थी। जिसे लेकर रमेश आक्रोशित था। रविवार की शाम पूर्व की घटना को लेकर रमेश व अजय में विवाद शुरू हुआ जो बाद में मारपीट के रुप में तब्दील हो गया। गुस्से में आकर रमेश ने अजय पर चाकू से हमला कर दिया। वह लहुलूहान होकर गिर गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अजय को बीना चिकित्सालय ले गए, जहां से उसे नेहरू अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर चोट देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परंतु रास्ते में ही अजय की मौत हो गई। पुलिस ने घटना में शामिल मनीष और रमेश को चाकू के साथ हिरासत में रात को ही ले लिया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजवाया। मृतक के परिजनों का कहना था कि रमेश गत दिनो से चाकू लेकर झगड़ा करने और मारने पर उतारू था। घटना को लेकर क्षेत्र में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें