फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोढ़ी में पंचायत भवन पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव निवासी एक व्यक्ति पंचायत भवन में अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को ग्राम प्रधान शमशेर बहादुर सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। एसडीएम ने नायब तहसीलदार, सदर कोतवाल और महिला थानाध्यक्ष को पंचायत भवन में अवैध ढंग से रखे गए सामानों को हटवाते हुए अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ग्राम प्रधान शमशेर बहादुर सिंह के मुताबिक शासन से पंचायत भवन को गिराकर नया भवन बनाने के लिए बजट पास हो गया है। लेकिन एक व्यक्ति ने पंचायत भवन का ताला तोड़ कर उसमें अपना सामान रख लिया है। कई बार अवैध कब्जा करने वाले को भवन खाली करने के लिए कहां गया, लेकिन खाली नहीं किया। मारपीट करने पर उतारू हो जा रहा है। 22 जनवरी को मौके पर जाकर 112 की पुलिस ने भी विपक्षी को पंचायत भवन खाली करने के लिए कहां, लेकिन उसकी बेटी तैयार नहीं हुई। एसडीएम यमुनाधर चौहान ने कहा कि फोर्स के साथ नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर आरोपी के खिलाफ एंटी भू-माफिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें