फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना के अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पटवध पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने नाना के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहा था। नाना और नाती की चंद घंटे के अंतराल में हुई मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चोपन में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय सरिया हाईटेंशन तार से स्पर्श हो जाने के कारण करंट से मुनीब चेरो (52) की मौत हो गई थी। घटना की खबर पाकर उनका नाती कोन थाना क्षेत्र के पड़रक्ष टोला मदरिया निवासी राजेश कुमार (30) अंतिम संस्कार में शामिल होने ननिहाल आया था। देर रात यहां से लौटते समय पटवध पेट्रोल पंप के पास राबर्ट्सगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार राजेश को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे राजेश को रौंदते हुए ट्रक चोपन की ओर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पहले हादसे में नाना और फिर कुछ घंटे के बाद नाती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें