फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में सोमवार की रात हुए सड़क हादसे से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात झारोकला गांव में एक अनियंत्रित ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दिया। हादसे में मैजिक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी दुद्धी में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने एक घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। रात करीब साढ़े 11 बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सिराजु पुत्र कलामुद्दीन निवासी साहबगंज-चंदौली की मौत हो गई। वहीं घायल अन्य युवक रामकुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी साहबगंज चंदौली की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें