फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद जलाशय में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महरी कला ग्राम पंचायत के पास मंगलवार को रिहंद जलाशय में डूबने से युवक की मौत हो गई। नहाते वक्त पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया था। घंटों मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

महरी कला निवासी सदानंद विश्वकर्मा (26) मंगलवार की सुबह रिहंद जलाशय में नहाने गया था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक सदानंद गहरे पानी में समा चुका था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए युवक की जलाशय में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उसका शव जलाशय से बाहर निकाला गया। बीजपुर थाने के एसआई बृजेश पांडेय ने बताया कि पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें