सोनभद्र। सदर कोतवाली के जोगिया वीर स्थित तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मंगलवार की शाम युवक की मौत हो गई।
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ निवासी रामचंद्र (40) पुत्र रामसुभग अगरिया मंगलवार को किसी काम से राबर्ट्सगंज आया था। शाम साढ़े चार बजे के करीब वह शराब के नशे में था। इसी बीच वह जोगिया वीर स्थित तालाब के पास पेशाब करने गया। वहां पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया। नशे में होने के कारण वो तैर न सका जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व मेें पहुंची पुलिस टीम के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। जेब में मौजूद कागजातों के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस घर वालों को सूचना देकर पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में भेज दिया।
मौके से फरार हो गया साथी
सोनभद्र। जोगिया वीर स्थित तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मृत रामचंद्र के साथ ही उसका एक अन्य साथी भी डूब रहा था। पहले तो आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। रामचंद्र तो गहरे पानी में चला गया, मगर उसके साथ ही डूब रहे एक अन्य व्यक्ति को लोगों ने बचा लिया। हालांकि वो पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया।