नेमना गांव के समीप बृहस्पतिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व बीजपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक गोपालदास गुर्जर ने अपने पड़ोस की रहने वाली छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। जंगल में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष भैय्या एसपी सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी गोपालदास गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने लिफ्ट देने की बात स्वीकार की है।