पिछले दिनों सोशल मीडिया ग्रुप पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
सोमवार को बीजपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसकी जानकारी होने पर विहिप, भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर जरहा गांव के समीप पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए जरहा गांव निवासी रिसालत खान का चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने पीएम की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात स्वीकार की है।