फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में युवक की हत्या: साथ में बैठकर पी शराब, फिर सिर कूचकर उतारा मौत के घाट; खेत में खून से लथपथ मिला शव

Tue, 26 Mar 2024 04:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव में एक शख्स का शव सरसों के खेत में खून से लथपथ मिला। सुबह उसने गांव के ही एक युवक के साथ बैठकर शराब पी थी। आशंका है कि इसी दौरान विवाद होने पर किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर वार कर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। 
विज्ञापन
Sonbhadra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव में मंगलवार को खेत में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या के बाद शव खेत में फेंक दिया गया था। घटना के पीछे शराब पीने के दौरान हुए विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बसौली गांव के बैगा टोला निवासी नंदू (40) मंगलवार की सुबह गांव के ही एक युवक के साथ बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान दोनों में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। इसी विवाद में नंदू के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर साथी युवक ने हत्या कर दी। शव को पास के रामसूरत के खेत में फेंककर फरार हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। एएसपी कालू सिंह, सदर कोतवाली सत्येंद्र राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि शराब पीने को लेकर विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। नंदू खेती व मजदूरी करता था। उसकी तीन बेटियां व एक बेटा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें