फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में खौफनाक वारदात: पहले जहर खाया, फिर ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या, घटना के समय घर पर अकेले था युवक

Thu, 16 Oct 2025 03:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के घोरपा गांव में दर्दनाक घटना हुई। बृहस्पतिवार को एक युवक ने घर में खुद को अकेला पाकर पहले जहर खाया, फिर गला रेतकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के घोरपा गांव में बृहस्पतिवार को आईटीआई के छात्र ने पहले सल्फॉस की गोलियां खा ली। फिर ब्लेड से अपना गला रेत लिया। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया।
विज्ञापन


घोरपा गांव निवासी रमाकांत यादव (22) पुत्र जय कुमार यादव महुली स्थित एक निजी संस्थान से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की वह सुबह नाश्ता करने के बाद घर में ही था। उसके पिता राजगीर मिस्त्री का काम करने कहीं गए थे और मां खेत में धान की कटाई कर रही थीं।

इसे भी पढ़ें; दर्दनाक: सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक मैदान पर गिरा, मौत; बेटे की लाश देख मां बोली- हमरे लाल के का भयल
विज्ञापन


इसी बीच रमाकांत ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और सल्फॉस की छह गोलियां निगलने के बाद ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसने किसी तरह अपने जीजा को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन घर पहुंचे तो रमाकांत लहूलुहान पड़ा था। तत्काल उसे सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉ. शाह आलम अंसारी ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही युवक की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें