फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम को किया नमन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर पुष्प अ
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के लिए उनके योगदान और उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन कहा जाता है। उनका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में साधारण परिवार में हुआ था। अखबार बेचकर उन्होंने पढ़ाई की। कलाम ने कहा था कि यदि आप विकास चाहते हैं तो देश में शांति जरूरी है। शांति की स्थापना शक्ति से होती है। इस मौके पर महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, प्रदेश सचिव मुनीर अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, विष्णु कुशवाहा, दयाराम मौर्य, सत्यम पांडेय, कामरान उल्ला खान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें