फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने ससुराल आया था युवक, धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Fri, 02 Jun 2023 02:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

मृतका के मामा सुशील निषाद के मुताबिक महीनों से मायके में रह रही भांजी नेहा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। उसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। विवाहिता के मौत की ख़बर परिजनों ने उसके ससुराल वालों को दी।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओबरा में पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक पर ससुराल में पड़ोसी युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। आरोपी युवक विवाहिता की मौत के लिए उसके पति व ससुराल वालों को जिम्मेदार मान रहा था। घटना ओबरा थाना क्षेत्र मालवीयनगर की है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: दामाद ने ससुर के मोबाइल से फोन करके कर दी ऐसी हरकत, दलबल के साथ पहुंची पुलिस
मृतका के मामा सुशील निषाद के मुताबिक महीनों से मायके में रह रही भांजी नेहा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। उसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। विवाहिता के मौत की ख़बर परिजनों ने उसके ससुराल वालों को दी। सूचना के बाद नेहा का पति चुनार मीर्जापुर निवासी सत्यप्रकाश ओबरा पहुंचा। दाह संस्कार के बाद ससुराल के पड़ोस में रहने वाले युवक बादल साहनी ने कहासुनी के दौरान सत्यप्रकाश पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया । इससे सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौक़े पर मौजूद लोगों ने घायल सत्यप्रकाश को इलाज के लिए तत्काल चोपन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ज़िला अस्पताल भेज दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होता देख डाक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मौक़े पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक बादल को गिरफ़्तार कर लिया। कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार त्रिपाठी ने आरोपी युवक मृतका का रिश्तेदार बताया जा रहा है। बादल मृतका नेहा का इलाज न कराने की वजह से उसके ससुराल वालों से नाराज़ था । आरोपित को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें