फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: योग से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर के सेक्टर दस स्थित विद्यालय में रविवार से तीन दिवसीय योग एवं आध्यात्मिक शिविर की शुरुआत हुई। धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान एवं सोनांचल सेवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान बताया गया कि योग से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है।
विज्ञापन

ओबरा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल, मंच के संरक्षक अशोक यादव एवं प्रशांत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के संस्थापक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक लोगों को योग के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि योग और आयुर्वेद चिकित्सा से विभिन्न रोगों जैसे शुगर, कमर दर्द, साइटिका, सिर दर्द, मोटापा, खून की कमी, अर्थराइटिस, और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर प्राध्यापक भूपेंद्र सिंह, विकास अग्रहरि, जय कुमार सिंह, विनोद श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें