फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इलेक्ट्राॅनिक सामान की मांग बढ़ी, दुकानों पर भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शादी-विवाह के लगन के साथ ही जिले में पड़ रही भीषण गर्मी में इलेक्ट्राॅनिक सामान की मांग बढ़ गई है। लोग कूलर, पंखा, फ्रिज, वाशिंग मशीन और एसी की खरीदारी खूब कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि अप्रैल माह की तुलना में मई में कूलर, पंखे और एसी की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

ग्राहक कूलर, पंखा, खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर रौनक देखने को मिल रही है। लगन का सीजन भी चल रहा है। उपहार देने के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी लोग कर रहे हैं। व्यापारियों ने सीजन को देखते हुए पूरी तैयारी कर रखी है। कूलर, पंखे और एसी का पर्याप्त स्टॉक रखा है। खासकर कार्यालयों में कूलर की अच्छी-खासी मांग है। कारोबारी कौशल शर्मा का कहना है कि बाजार में कई कंपनियों के सीलिंग फैन 1500 से लेकर 11 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। कूलर आठ हजार से 20 हजार तक बाजार में बिक रहे हैं। मिक्सर दो हजार से चार हजार तक, प्रेस आठ सौ से दो हजार तक, इलेक्ट्रानिक चूल्हा तीन हजार रुपये तक के हैं। इलेक्ट्राॅनिक कारोबारी ज्योति कुमार का कहना है कि टीवी आठ हजार से 30 हजार, फ्रिज 12 से 20 हजार, एसी 32 से 50 हजार, वाशिंग मशीन 10 से 13 हजार, आलमारी 12 से 18 हजार रुपये तक का है। ग्राहक अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें