फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को पत्र लिखकर वित्तविहीन शिक्षकों के लिए राहत पैकेज की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल की भीषण महामारी के कारण लगभग दो वर्षों से विद्यालय बंद होने व विद्यालयों में शुल्क न मिलने के कारण वेतन के अभाव में वित्तविहीन शिक्षक भुखमरी की कगार पर आ चुके हैं। ऐसे में शिक्षकों को तत्काल राहत पैकेज दिए जाने की मांग माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी उमाकांत मिश्र ने किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों वित्तविहीन शिक्षक कोरोना के कारण विद्यालय बंद होने से व शुल्क न प्राप्त होने से अपना व परिवार का जीवन यापन भी नहीं कर पा रहे हैं। विद्यालयों को शुल्क न के बराबर मिला। जिससे अधिकांश प्रबंधकों ने शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन देना बंद कर दिया है। इससे शिक्षकों व कर्मचारियों में सरकार की असंवेदनशीलता का नकारात्मक संदेश जा रहा है। संगठन व सरकार के प्रति शिक्षकों में अविश्वास पैदा हो रहा है। इस मुद्दे पर सरकार को गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए जीविकोपार्जन के लिए कोरोना राहत पैकेज शिक्षकों को दिया जाना वक्त व जरूरत की जायज मांग है। इसे मुख्यमंत्री को स्वीकार करते हुए अविलंब राहत पैकेज देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें