फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 51 युवा रक्तदान कर बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा के अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के प्रति युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रक्तदान शिविर में 51 युवाओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। शिविर अग्रवाल समाज, व्यापार मंडल व ऊर्जांचल खाना बैंक द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया था। आयोजकों का कहना था कि कोविड महामारी के काल में खून की कमी एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आई है। इसे देखते हुए नौजवानों ने मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का संकल्प लिया। अंकुश दुबे, हरिनाथ खरवार, सपना मिश्रा, अर्पिता मिश्रा, सद्दाम, जानी, अरमान खान अजय सिंह समेत 56 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें से 51 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य रूप से अनपरा व्यापार मंडल, अनपरा अग्रवाल समाज व ऊर्जांचल खाना बैंक के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। टीम नई उम्मीद अनपरा के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मिर्जापुर व सोनभद्र के ब्लड बैंक टीम के साथ पंकज मिश्रा, नितेश सिंह चौहान, निखिल गट्टानी, संजय अग्रवाल, अनिल जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिला संयुक्त चिकित्सालय के तरफ से ब्लड बैन के साथ डॉ. माणिक चंद्र, डॉ. रविंद्र कुमार, एलटी प्रमोद कुमार, पंकज पांडेय, अनिल कुमार, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें